Hindi jokes 2:देखो हंस न देना


1. रमेश (सुरेश से) क्या तुम जानते हो कि भगवान कहां रहते हैं?

सुरेश- हमारे गुसलखाने में।

रमेश- तुम्हें कैसे पता ?

सुरेश कल मेरी मम्मी कह रही थीं- हे भगवान, कितनी देर तक गुसलखाने में रहोगे।
-----------------------------------------------------------------------------------------

2. पिता, जी- अरे प्रकाश, तूने यह कमरे की दीवारों पर पेंटिंग करके सारी दीवारें खराब क्यों कीं?

प्रकाश- आपने ही तो बताया था कि यह ड्रॉइंगरूम है।

------------------------------------------------------------------------------------------------

3.रोगी डॉक्टर साहब, मैं आपका आभारी हूं, कभी मेरे लायक कोई सेवा हो तो अवश्य बताइए।

डॉक्टर- वैसे आप काम क्या करते हैं?

रोगी- जी, कब्र खोदता हूं।


4.जज ने अपराधी से पूछा- फांसी पर चढ़ने से पहले तुम्हारी कोई अंतिम इच्छा हो तो बताओ ?

अपराधी जी, मेरी जगह मेरे नालायक वकील को फांसी पर चढ़ा दिया जाए।

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
5.ग्राहक (हलवाई से) पांच किलो बर्फी, दो किलो लड्डू, तीन किलो गुलाब जामुन, चार किलो चमचम तोलकर एक कड़ाही में सब मिलाकर गरम करो।

हलवाई (सारा सामान गरम करने के बाद) ये लो।

ग्राहक (हलवाई से) अब ये क्या बन गया ?

हलवाई (ग्राहक से) जी, मिक्सचर।

ग्राहक (हलवाई से) दो रुपए का देना जरा।

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

6.बबल क्या तुम गरीबी को मिटा सकती हो।

कोमल अरे क्यों नहीं, लिखकर तो देखो।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi Joke 4

Hindi Joke 5

Hindi Jokes:देखो हंस न देना